फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Harsh firing in Tilakotsav, child shot

तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली

Thu, 26 Nov 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing in Tilakotsav, child shot
सिकरारा। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में बृहस्पतिवार की शाम तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में 11 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। गोली उसके बांए पैर में लगी। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के श्याम जीत तिवारी के बेटे हिमांशू तिवारी का तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान नाश्ता-पानी में जुटे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तिलक का कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक असलहे में गोली अंदर ही फंस गई। युवक उसे साफ करने लगा, तभी गोली निकलकर पास खड़े पड़ोस के ही अमित उर्फ विभू तिवारी (11) पुत्र शैलेष तिवारी के पैर में लग गई। बालक वहीं गिरकर छटपटाने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली से विभू का बांया पैर जख्मी हुआ है। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि रात नौ बजे तक परिजन घायल के साथ जिला अस्पताल में भी रुके थे। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग की सूचना पर तत्काल 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed