{"_id":"66ba0c3a9366408164027ce5","slug":"har-ghar-tiranga-in-jaunpur-bharat-mata-ki-jai-resonated-citizens-aware-through-bike-rally-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा: जौनपुर के शाहगंज में गूंजा भारत माता की जय, बाइक रैली से नागरिकों को किया जागरूक; जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा: जौनपुर के शाहगंज में गूंजा भारत माता की जय, बाइक रैली से नागरिकों को किया जागरूक; जुटे अधिकारी
Mon, 12 Aug 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:52 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज में हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बाइक रैली निकालकर पब्लिक को इस कार्यक्रम के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
जागरूकता रैली के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपजिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील परिसर से सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के माध्यम से समस्त नागरिकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
रैली में तिरंगा झंडा लेकर उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नायब तहसीलदार समेत समस्त लेखपाल अधिवक्ता व तहसील के कर्मचारी समेत सेंट थामस इंटर कालेज के छात्र व छात्राएं तिरंगा झंडा लेकर चलती रही।
विज्ञापन
वहीं, रैली में शाहगंज, खुटहन, सरपतहां एवं खेतासराय के सर्किल पुलिस मौजूद रही। रैली तहसील परिसर से होकर रोडवेज के रास्ते, जेसीज चौक पर नगर की समस्त जनता, एवं संघ के लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। जेसीज चौक पर पहुंचते ही रैली विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
लोगों ने वंदेमातरम के गीत के साथ उमंग में तिरंगा यात्रा के सम्मिलित हुए। यात्रा कोतवाली चौक, रामलीला भवन चौक, एराकियाना के रास्ते होते हुए नगर भ्रमण करती हुई पुन: तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, आनंद प्रजापति, जितेन्द्र शुक्ला, सरपतहां एसएचओ अरविंद कुमार सिंह, लेखपाल विकास सिंह आदि मौजूद रहे।