फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   happiness tops in essay

Jaunpur News: निबंध में खुशी अव्वल

Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
happiness tops in essay
जनक कुमारी इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की खुशी वर्मा प्रथम, कक्षा 12 की रिया यादव द्वितीय व कक्षा 10 की पूनम सिंह को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सौरभ गौतम, खुशी कनौजिया, अदिति तिवारी, वैष्णवी मिश्रा, आशीष यादव, खुशी मौर्या, आकांक्षा मौर्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। निबंध के जरिए लोगों को खुद की जान बचाने व दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरुक किया गया। उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई। लायंस क्लब मेन की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं, ताकि कोई हादसे न हो। हेलमेट पहने, कभी भी नशे में वाहन कदापि वाहन न चलाएं, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, मुड़ते समय संकेतक लाइट का उपयोग करें। प्रधानाचार्य डा.जंग बहादुर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान बीजेंद्र प्रताप, ज़ीहशम मुफ्ती, डा. संजीव मौर्य, लखन श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। संजय सिंघानिया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed