{"_id":"620e9d0f01281830a35bc9ab","slug":"hand-over-milch-cows-to-farmers-and-vacate-pasture-jaunpur-news-vns6391220157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारू गायों को किसानों को सौंपे और खाली कराएं चारागाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधारू गायों को किसानों को सौंपे और खाली कराएं चारागाह
विज्ञापन
मछलीशहर/सतहरिया। विशेष सचिव पशुपालन विभाग देवेंद्र कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को सराययुसूफ और निजामुद्दीनपुर गांव में बने गोशाला को देखा। उन्होंने गोशाला में रहने वाले दुधारू पशुओं को किसानों को सौंपने और चारागाह की भूमि को खाली करवाकर उसमें हरा चारा उगाने का निर्देश दिया। दोपहर के समय सराययुसूफ गांव की गोशाला में पहुंचकर पशुओं के पोषण के विषय में जानकारी प्राप्त की।
गोपालकों ने बताया कि हरा चारा उगाने के लिए भूमि नहीं है। चारागाह की भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से वार्ता करके उक्त भूमि खाली कराई जाएगी और उसमें चारा उगाया जाएगा। इसके अलावा, दुधारू पशुओं को किसानों को सौंपना है। किसान को प्रतिमाह भरण पोषण के लिए नौ सौ रुपया मिलेगा और दूध भी मिलेगा। उक्त स्थान की गोशाला में चारा-दाना तथा पशुओं के रहने की व्यवस्था देखने के बाद निजामुद्दीनपुर गांव स्थित सरकारी गोशाला देखने के लिए रवाना हुए। उनके साथ में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. दिवाकर त्रिपाठी, एडीओ रामनिहोर, डा. अजित पाल, डा. राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं, मुंगराबादशाहपुर के इटहरा में बने गौशाला का विशेष सचिव ने निरीक्षण किया। सचिव ने पशुओं के लिए भूसा, चूनी चोकर, पानी आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रधानपति अनिल कुमार से गोशाला के बारे में जानकारी ली। प्रधानपति ने उन्हें बताया कि गौशाला में 110 पशु रहते हैं। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश सिंह, डा. डीडी सरकार, एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिह, आशीष यादव, मृत्युंजय मिश्र आदि मौजूद थे।