फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half of the plants have dried up with care, not care

लगाए धूम से, देखभाल की नहीं, सूख गए आधे पौधे

Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Half of the plants have dried up with care, not care
जौनपुर। जिले में धूमधाम से पौधरोपण किया जाता है लेकिन उनकी देखभाल नहीं की जाती है। नतीजतन पांच सालों में लगाए गए पौधों में 50 फीसदी सूख चुके हैं। कहीं पशु चर गए तो कहीं उनकी सींचा ही नहीं गया। पौधों के पोषण के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन के लिए जहमत ही नहीं उठाई। पांच सालों में 2740.97 हेक्टेयर में कुल 30 लाख छह हजार 374 पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जुलाई माह में अभियान चलाकर हर साल पौधे लगवाने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिले में वन विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से शासन से तय तिथि में पौधे लगवाने का कार्य किया जाता है। इन पौधों को सार्वजनिक स्थानों पर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगावाया जाता है। लेकिन हालत यह रहती है लगाने के दौरान ही एक माह के अंदर लगभग 10 फीसदी पौधे सूख जाते हैं। इसके बाद देखभाल के अभाव में पौधों के सूखने का सिलसिला जारी रहता है। साल के अंत तक लगभग 50 से 60 फीसदी पौधे सूख जाते हैं। सबसे अधिक पौधे वन विभाग के सूखते हैं। कारण उनके द्वारा पौधों को सड़कों व रेल पटरियों के किनारे सहित अन्य खाली स्थानों पर लगाया जाता है। जिसकी सुरक्षा करने का उनके पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। न तो उनके पास पर्याप्त ट्री गार्ड व सुरक्षा कर्मी हैं और न ही अन्य सुविधाएं हैं। जिससे उनकी देखभाल की जा सके।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच सालों में कुल 30 लाख छह हजार 374 पौधे लगाए गए हैं। लेकिन इसमें से लगभग 50 फीसदी पौधे सूख गए हैं।
विज्ञापन

तीन साल में पौधे लगाने का लक्ष्य आया
जौनपुर। शासन से जिले में पौध रोपण करने का तीन सालों का लक्ष्य एक ही बार आ गया है। इन तीन सालों में जिले में कुल 15 करोड़ 22 हजार 106 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 में 4172807 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें वन विभाग को 1674408 और अन्य विभाग को 2498407 पौधे लगाना है। 2021-22 में 5007369 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें वन विभाग को 1808352 और अन्य विभाग को 3199017 पौधे लगाना है। 2022-23 में 5841930 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें वन विभाग को 2109744 और अन्य विभाग को 9732186 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सालों में 60 फीसदी पौधे बच जाते हैं तो इसे सरकार अच्छा मानती है। हर साल पौधे सूखते रहते हैं। पहले साल ही 10 फीसदी पौधे सूख जाते हैं। लगभग यही सिलसिला अन्य वर्षो में भी रहता है। जिन स्थानों पर कर्मचारी व ट्री गार्ड नहीं लगाया जाता है। वहां स्थानीय एक लोगों को पौधो की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
एपी पाठक
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed