फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half kilometer road could not be completed even in two years

Jaunpur News: दो साल में भी नहीं तैयार हो सकी आधा किलोमीटर सड़क

Sat, 28 Oct 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Half kilometer road could not be completed even in two years
जौनपुर। नगर में विनियमित क्षेत्र से 2.36 करोड़ की लागत से ओलंदगंज से जेसीज चौराहा मार्ग का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। आधा किलोमीटर के इस मार्ग पर पिछले दो साल से काम कराया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों की शिथिलता व फर्म की लापरवाही के चलते आज तक काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। काम नहीं होने पर तीन विभागों जल निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। अभी कुछ दिनों पहले प्रशासन की तरफ से 25 सितंबर तक कार्य पूरा करने की समय सीमा दी गई थी वह भी पूरी हो गई।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के अवस्थापना निधि से जेसीज से ओलंदगंज मार्ग की आधा किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए 2.36 करोड़ रुपये स्वीकृत है। इसका लोक निर्माण विभाग से टेंडर कराकर 50 फीसदी धनराशि अवमुक्त भी की जा चुकी है। इसमें दोनों पटरी पर 210 मीटर व 210 मीटर पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम किया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्धारित एलाइमेंट में नाला निर्माण किए जाने से विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाना शुरू किया गया, उनके स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की तरफ से एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के दौरान तमाम विरोध भी झेलना पड़ा। इसमें काफी विवाद भी हुआ था। अतिक्रमण तो हटा दिया गया लेकिन लापरवाही व शिथिलता के चलते आज तक काम पूरा नहीं हो सका। अभी गिट्टी डालकर सड़क किनारे गड्ढा पाटा जा रहा है, इसके अलावा डिवाइडर भी नहीं बनाया गया है। स्थानीय निवासी दिनेश तिवारी, अमित पाठक आदि ने बताया कि नवरात्र में शहर की जहां अधिकतर सड़कें बना दी गईं हैं, वहीं यह सड़क आज तक नहीं बन सकी। इससे आवागमन एकदम दुरूह हो गया है।
विज्ञापन

..............................................
एक नजर आंकड़ों पर :-
-कुल काम 2.36 करोड़ का।
- विद्युत विभाग का 82.58 लाख का काम।
- वाटर पाइप लाइन का 12 लाख का काम।
- 1.18 करोड़ का अब तक भुगतान हो चुका है।
वर्जन ...
ओलंदगंज से जेसीज चौराहा तक सड़क का काम चल रहा है। इसके लिए जल्द ही पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, जल निगम को बुलाकर बैठक की जाएगी। कार्य 50 फीसदी से अधिक हो चुका है। बजाज एजेंसी के बाहर नाला निर्माण के लिए खोदा गया था, वहां नाला, पोल शिफ्टिंग, ढलहियां काम किया जाना बाकी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को पैचिंग का काम करना है। -जलराजन चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed