फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   hajarat alee ne duniya ko diya aapasee sauhaard ka sandesh

हजरत अली ने दुनिया को दिया आपसी सौहार्द का संदेश

Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hajarat alee ne duniya ko diya aapasee sauhaard ka sandesh
शाही किला गेट पर हजरत इमाम अली के जन्मदिवस के मौके पर केक काटकर खुशी मनाते शिया समुदाय के लोग। संव? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सैय्यद असलम नकवी ने कहा कि हजरत अली का संदेश दुनिया के तमाम इंसानों के लिए है। मौला अली एकता का प्रतीक थे। वह मुसलमानों के सभी फिरके की एकता की धुरी हैं। इसलिए मुसलमानों को मौला अली का अनुसरण करके अपनी एकता को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद के दामाद और उत्तराधिकारी हजरत अली के जन्म दिवस 13 रजब पर नगर के कटघरा में बाबर मिर्जा के आवास पर आयोजित महफिल को संबोधित कर रहे थे। महफिल में अदीब जौनपुरी, नातिक गाजीपुरी, हसन फतेहपुरी, डा. अंजुम जौनपुरी, हेजाब इमामपुरी, फहमी इमामपुरी, गाजी निजाम शहजेब इत्यादि ने कसीदाखानी की। महफिल का संचालन हसन फतेहपुरी ने किया। इस अवसर पर शकील अहमद, एएम डेजी, मिर्जा बाकर, तहसीन अब्बास, मिर्जा रूशेद, आप जैदी, समीर अली, तामिर हसन, मिर्जा हुमायूं, मिर्जा मोहम्मद रजा इत्यादि मौजूद थे। संयोजक बाबर मिर्जा ने आभार जताया। इसी क्रम में शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी चहारसू मखदूम शाह अढ़न और शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में भी नजर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed