फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Had to protest against indecent remarks on daughter, Inspector made her sit in the police station and beat her

Jaunpur News: बेटी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी, दारोगा ने थाने में बैठाकर पीटा

Sun, 18 Aug 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Had to protest against indecent remarks on daughter, Inspector made her sit in the police station and beat her
केराकत। विद्यालय से पढ़कर घर जा रही छात्रा पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना पिता को भारी पड़ा, शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने आरोपित को पकड़ने के बजाय पीड़ित को ही थाने उठा लाए और पीटने के बाद छोड़ा। भयवश पीड़ित उच्चाधिकारियों व आनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अमिहित गांव निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को वह घर से बाजार कि तरफ आ रहे थे कि रास्ते में बसगित गांव के पास कुछ मनबढ़ उनकी बेटी और उसकी सहेलियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। विरोध करने पर अमर्यादित शब्दों को प्रयोग करते हुए मनबढ़ मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी सरकी धीरेन्द्र सोनकर सहयोगियों के साथ मौके पर पंहुचे। आरोप है कि आरोपियों को कुछ कहने के बजाय उल्टे ही राजेश पाण्डेय एवं उनकी बेटी पर ही अपशब्दों की बौछार करने लगे। राजेश को लेकर थाना लेकर आये मारपीट कर हवालात में बंद कर दिया। राजेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज करने व दलित उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से और ऑनलाइन शिकायत कर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed