फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Had stopped to drink tea five minutes before death, little did we know that death was waiting ahead.

Jaunpur News: मौत से पांच मिनट पहले चाय पीने रुके थे, क्या पता था आगे काल कर रहा इंतजार

Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Had stopped to drink tea five minutes before death, little did we know that death was waiting ahead.
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत ने आस-पास के लोगों को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह परिवार केशवपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रात को चाय पीने के लिए रुका था और वहां से निकालने के पांच मिनट बाद ही दुर्घटना का शोर मचा।
विज्ञापन

केशवपुर क्राॅसिंग पर जलपान गृह की दुकान पर कार सवार रुके थे। वहां पर काम करने वाले कारीगर गोपालापुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि सफेद रंग की चार पहिया वाहन से दे रात चार लोग उतरे थे। उसमें दो आदमी, एक बच्चा व एक महिला थी। दुकान पर उस समय कारीगर मिठाई बना रहे थे। यहां पर तीन लोगों ने चाय पी, साथ ही एक किलो गुलाब जामुन खरीदकर गाड़ी में रखा। कार चालक जीतू शर्मा ने कहा कि वह बिहार से लगातार कई घंटे गाड़ी चलाकर आ रहा है, अब एक घंटे आराम करने के बाद ही आगे जाएगा। इसके बाद वहां पड़े तख्ते पर बिस्तर बिछाकर चालक व दो अन्य लोग लेट गए लेकिन महिला जल्दी चलने की जिद करने लगी। इसके बाद ये लोग गाड़ी में बैठकर जाने लगे। आधा किमी दूर ही पहुंचे कि दुर्घटना का शिकार हो गए। दीपक ने बताया कि दुकान पर रविवार को दिनभर यह चर्चा होती रही कि काश परिवार के लोग एक घंटे रुक गए होते तो दुर्घटना नहीं होती।
विज्ञापन

लोहे के रगड़ने की आवाज से खुली नींद
घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि तेज धमाके और लोहे के रगड़ने जैसी आवाज से उनकी नींद खुली। भागकर मौके पर पहुंचे तो गाड़ी में आड़े तिरछे लोग पड़े थे और केवल कराहने की आवाज आ रही थी। भयंकर दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। तत्काल डायल 112 व गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल पहुंची छह एंबुलेंस :-
घटना की जानकारी होने के बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र दत्त, दो सब इंस्पेक्टर व 23 सिपाहियों के साथ कुछ मिनट बाद ही पहुंच गए। पुलिस टीम की मदद से और सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची 108 नंबर की छह एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed