फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gypsy of police escort collides with standing truck, three injured

खड़े ट्रक से टकराई पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी, तीन घायल ...

Sun, 25 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gypsy of police escort collides with standing truck, three injured
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे वीआईपी ड्यूटी से लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक समेत तीन सिपाही घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को जिले की भदोही की सीमा पर छोड़कर लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी शाम को करीब सात बजे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ के पास पहुंची थी, तभी जिप्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिप्सी चालक कांस्टेबल ओम प्रकाश, गोरख यादव और बृजेश मिश्रा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस ने तीनों घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लाइनबाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में घायल तीनों सिपाहियों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, थानागद्दी के पास बोलेरो पलटने से उसमें सवार नीतू कुमारी (17), रंजना (25), राधना (9), सोनी (16) निवासी वाराणसी और संदीप कुमार (12) निवासी देवनाथपुर थानागद्दी को चोटें आईं। उन्हें केराकत सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद नीतू, रंजना व सोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed