फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gutkha was being sold at a higher price, adulteration was also detected in sweets

Jaunpur News: ज्यादा दाम पर बेच रहे थे गुटखा मिठाई में भी घटतौली पकड़ी

Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gutkha was being sold at a higher price, adulteration was also detected in sweets
मुंगराबादशाहपुर में मिठाई की दुकान पर चेकिंग करते बाट माप निरीक्षक विनोद सिंह। स्रोत-संवाद
मुंगराबादशाहपुर। विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) विभाग मछलीशहर की टीम ने बुधवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व विनोद सिंह, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान मछलीशहर ने किया। इस दौरान गुटखा पर ज्यादा कीमत वसूलने और मिठाई में घटतौली पकड़ी गई। टीम ने मुंगरा बादशाहपुर से बड़ागांव, नीभापुर और गरियांव, करौर तक कुल 12 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। जंघई रोड स्थित श्री बालाजी किराना मर्चेंट पर गुटखा उत्पादों को अंकित मूल्य से अधिक दर पर बेचने की शिकायत सही पाई गई। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी। करोर सेमरी स्थित अमृत स्वीट हाउस में मिठाइयों में घटतौली पाई गई और साईं स्वीट पर भी तौल में अनियमितता मिली। दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। गरियांव स्थित अमूल दूध डेयरी पर कांटा (वजन मशीन) से संबंधित सत्यापन अभिलेख नहीं मिले, जिस पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा धेनु दुग्ध प्रेरणा उत्पादक (दुग्ध डेरी) और तिवारी किराना मर्चेंट सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण कर अभिज्ञापन पंजिका प्रदान की गई और आवश्यक कड़े निर्देश दिए गए। निरीक्षण अभियान के दौरान कुल 12 दुकानों पर कार्रवाई की गई। निरीक्षक विनोद सिंह ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि सभी तौल-माप उपकरण विधिवत सत्यापित रखें और एमआरपी से अधिक मूल्य न लें, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed