{"_id":"5d3c977a8ebc3e6ce47b22de","slug":"group-operator-escaped-with-6-50-lakh-jaunpur-news-vns4752634114","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह संचालक 6.50 लाख लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह संचालक 6.50 लाख लेकर फरार
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथा खुर्द गाँव में एक प्राइवेट कंपनी के बैनर तले चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह का संचालक महिला सदस्यों का 6.50 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला सदस्यों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सुइथा खुर्द गांव निवासी अनिल गुप्ता पास पड़ोस की दर्जन भर महिलाओ को मिलाकर एक स्वयं सहायता समूह बनाया था। समूह का खाता भी बैंक मे खोलवा दिया गया। समूह के सदस्य अपने पैसे समूह संचालक के माध्यम से जमा करते रहे। तब तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। बाद मे संचालक ने सन्नो देवी और चंद्रावती व चमेला से साठ साठ हजार, शोभावती से तीस हजार, निर्मला से एक लाख दस हजार, रामरत्ती देवी से एक लाख तथा दो अन्य सदस्यों से भी एक एक लाख रुपये बैंक से निकलवा कर इस शर्त पर लिया कि वह इनकी किस्ते जमा करता रहेगा। इधर कई माह बीतने के बाद भी जब किसी का एक भी किस्त जमा नही हुई तो सभी सदस्य अनिल गुप्ता पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि पहले तो वह लोगो को एक दो दिन मे जमा कर देने की बात कहकर टरकाता रहा। जब महीनो बीत गये तो वह सबके पैसे लेकर एक माह पूर्व पत्नी और बच्चों संग अचानक गांव से गायब हो गया। तबसे महिला सदस्यों के परिजन उसे ढूँढ रहे है। उसका कही पता न चल पाने पर सभी पीड़ित महिला सदस्यों ने संयुक्त रूप से थाने मे तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।