यूपीः निकाह से इंकार करने पर दूल्हे सहित बरातियों को बनाया बधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घराती पक्ष के लोगों ने शर्त रखी कि शादी में हुए खर्च का भुगतान करने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। दोनों पक्षों में सोमवार की देर रात से शुरू हुई पंचायत मंगलवार की शाम पांच बजे तक चली लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुहुंची पुलिस घराती और बाराती पक्ष के लोगों को थाने ले आई। जहां पंचायत चल रही है।
बदलापर थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी रकीउर्रहमान की पुत्री परवीन बानो की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायपरशुराम राजाबाजार निवासी मुहर्रम के लड़के मुहम्मद तौफीक के साथ तय थी। सोमवार को बारात समय से आ गयी। रात साढ़े दस बजे मौलाना कमरुद्दीन शाह ने लड़की परवीन बानों को निकाह पढ़ा लड़की ने निकाह कबूल किया तो मौलाना लड़के के पास पहुंचे।
वहां उहोंने निकाह पढ़ाना शुरू किया तो लड़के ने निकाह पढने से इनकार कर दिया। उसने निकाह रात में 12 बजे के बाद पढने के लिए कहा। इस बात को लेकर घरातियों व बरातियों के बीच तू -तू मैं -मैं होने लगी। बात बिगड़ती देख बराती रात को ही भाग खड़े हुए। दूल्हे तौफीक, भाई मुस्लिम, मौसेरे भाई भोलू, नाजिम, सलीम सोनू आदि बरातियों को घराती बंधक बना लिए।
लड़की के पिता रकीउर्रहमान ने बताया कि जब तक शादी का खर्च लड़के के पिता अदा नहीं कर देंगे तब तक दूल्हे को छोड़ा नहीं जाएगा। सारी रात पंचायत चली। मंगलवार की शाम पांच बजे तक भी जब बात नहीं बनी तो सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व घराती पक्ष के लोगों को थाने ले आई, जहां पंचायत चल रही है