फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom angry with joke, bride refuses to marry

Jaunpur News: मजाक से दूल्हा नाराज, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Sat, 27 Apr 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Groom angry with joke, bride refuses to marry
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में बृहस्पतिवार को आई बरात में अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। जयमाल के समय कन्या पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे से मजाक किया तो दूल्हा नाराजगी जताते हुए स्टेज से उतर गया। दूल्हे का यह व्यवहार देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। तमाम मान मनव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में राजू चौहान की पुत्री संध्या चौहान की शादी के लिए बृहस्पतिवार को रात वाराणसी के मझवां गांव थाना सिंधौरा वाराणसी से बरात आई थी। द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई। इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा अंशु चौहान पुत्र धर्मेंद्र चौहान व दुल्हन संध्या चौहान पहुंची। जयमाल स्टेज पर कन्या पक्ष की कुछ महिलाएं एवं छोटे लड़के जो रिश्ते में साला-साली लगते थे उन्होंने दूल्हे से मजाक कर दिया। मजाक से नाराज दूल्हा स्टेज से उतरकर दूर जाकर बैठ गया। हालांकि कन्या पक्ष के लोग दूल्हे को मनाकर वापस ले आए। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे का व्यवहार देख उसे घमंडी बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन की इस बात से बरात में हड़कंप मच गया, इसकी सूचना वधू पक्ष ने थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी समझाने-बुझाने के बाद भी दुल्हन संध्या शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो बिना शादी किए ही बरात लौट गई। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश गुप्ता ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कई बार समझाने के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed