फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Greenery will increase in the city for the G20 conference

Jaunpur News: जी20 सम्मेलन के लिए शहर में बढ़ेगी हरियाली

Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Greenery will increase in the city for the G20 conference
जी20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर शहर में हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर गमलों में पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे खाली जमीन पर पौधे और कार्पेट घास बिछाई जा रही है। नगर निगम ने हरियाली बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने निरीक्षण कर अधिकारियोंं को दी। तैयारियों के मददेजनर उन्होंने बताया कि घाट किनारे पुरानी छतरी हटाकर जी20 की रंगबिरंगी छतरी लगाई जाएगी। सर्किट हाउस के पास पेड़ोंं पर झूमर लाइट लगाए जाएंगे। सीवर चैंबर को सड़क के बराबर किया जाएगा। टायलेट के लिए साइनेज लगेंगे। पीडब्ल्यूडी को जेपी मेहता के सामने, संत अतुलानंद से ताज होटल तक पाथवे का इंटरलाकिंग की जिम्मेदारी दी। जी20 के रूट पर ठेले और गुमटी वाले डस्टबिन रखेंगे और झंडा लगाएंगे। मॉल, दुकान, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज, सरकारी संस्थाओं से अपने प्रतिष्ठान के बाहर पेड़ लगे हुए गमले, घरों की रंगाई, लाइटिंग आदि सुंदरीकरण कार्य कराने की अपील की। गार्बेज प्वाइंटर की नंबरिंग कर सफाई कराएंगे। पेड़ों को गेरूआ रंग से रंगा जाए। आंबेडकर चौराहे के पास ग्रीन ग्रास लगेंगे। वरुणाा पुल के पास मंदिर सजाया जाएगा। संत अतुलानंद चौराहे के गार्डन में लगे दिव्य काशी भव्य काशी का बोर्ड फाउंटेन के पीछे लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed