फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Green nod from central government for construction of ROB

आरओबी निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मिली हरी झंडी

Sun, 23 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Green nod from central government for construction of ROB
बदलापुर। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर यार्ड की रेलवे क्रॉसिंग 23 सी भलुआहीं पर दो लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। आरओबी निर्माण के लिए एक साल पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसके बाद भी केंद्र सरकार की अनुमतिन होने के कारण कार्य रुका हुआ था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र को पत्र भेज कर जानकारी दी है कि रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के गेट संख्या 23 सी पर आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार को सहमति पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक मिश्र ने उम्मीद जताई है कि बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो लेन ऊपर गामी सेतु के लिए 38 करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपये की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसके लिए पहली किश्त 38 लाख रुपए भी अवमुक्त हो गया है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि यह मेरे राजनीतिक कॅरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता एके राय ने बताया कि गेट संख्या 23 सी पर बनने वाले आरओबी निर्माण की लंबाई 570 मीटर होगी। रेल महकमा से समन्वय स्थापित कर बहुत जल्द ही आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed