फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grant will be given for poly house and green house

Jaunpur News: पाॅली हाउस और ग्रीन हाउस के लिए मिलेगा अनुदान

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Grant will be given for poly house and green house
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत 500 वर्ग मीटर से 2500 वर्ग मीटर तक पाॅली एवं ग्रीन हाउस निर्माण के लिए उद्यान विभाग की ओर से 50 फीसदी तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को फूल और सब्जियों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी सहायता के साथ-साथ अनुदान भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत किसानों को पॉली और ग्रीन हाउस निर्माण पर लागत का 50 फीसदी तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे किसान अब बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर सकेंगे, जिससे बाजार में उनकी मांग बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। यह योजना उन किसानों के लिए लाभकारी होगी जो कम क्षेत्रफल में अधिक आय चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले में उन्नत किस्म के फूलों जैसे गुलाब, जरबेरा के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर फूलों और सब्जियों की उपलब्धता भी होगी। इसके लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आधार, खतौनी, फोटो व बैंक पासबुक फोटो कापी के साथ संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed