{"_id":"6522edf4fb039ebbb20088a7","slug":"grandson-died-in-road-accident-three-including-grandfather-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-6497-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसे में नाती की मौत, नाना समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसे में नाती की मौत, नाना समेत तीन घायल
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी चौराहे के पास रविवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से नाती की मौत हो गई, जबकि नाना समेत तीन अन्य राहगीर घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कोतवाली में खड़ा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट मोहल्ला निवासी एकलाख अहमद(65) अपने नाती तामीन(11) पुत्र नजमू सहर निवासी कजियाना मोहल्ला को साथ लेकर रविवार की सुबह 11 बजे मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। ये चौराहे से गुजर रहे थे कि उसी समय एक पिकअप बैक करते समय तामीन के ऊपर चढ़ गई, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि नाना एक लाख को मामूली चोट आई। इसके अलावा मस्जिद के पास पाव रोटी की दुकान लगाने वाले मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी नसीम उर्फ टीपू(30) पुत्र मोहम्मद शमीम अंसारी व ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी पंडित राजमणि शर्मा(68 ) जो सब्जी खरीदने के लिए चौराहे से गुजर रहे थे वह भी पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पास में ठेले पर खड़े होकर सेब बेच रहे सिलेखाने निवासी इश्तियाक(35) भी घायल हो गया।
घटना होने के बाद राहगीरों ने तामीन और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, इतने में गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए मृतक तामीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल पंडित राजमणि शर्मा की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर तामीन के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोक बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में बालक के मौत की पुष्टि है, जबकि घायलों की कोई सूचना नहीं है। चालक मौके से फरार हो गया, वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।