फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandfather and grandson dies after being crushed by tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर दादा-पोते की मौत

Thu, 21 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson dies after being crushed by tractor
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र विजाधर मऊ गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर दादा और पोते की मौत हो गई। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विजाधर मऊ निवासी रामस्नेही सिंह (80) अपने पोते विशाल सिंह (25) पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से बुधवार को मुंगराबादशाहपुर चश्मा बनवाने आ रहे थे। शाम पांच बजे गांव के ही रास्ते में ट्रैक्टर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दादा-पोते को मृत घोषित कर दिया। दादा राम स्नेही घर में खेती बारी करते हैं, जबकि पोता विशाल सिंह पूने के एक कम्पनी में काम करता है। वह चार दिन पूर्व ही अपने घर बिजाधर मऊ आए हुए थे। एक साथ दो मौतों की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed