फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Granddaughter dies due to snake bite, grandmother's condition critical

Jaunpur News: सर्पदंश से पोती की मौत, दादी की हालत नाजुक

Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter dies due to snake bite, grandmother's condition critical
मड़ियाहूं। अहमदपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही चारपाई पर सो रही दादी और पोती को सर्प ने डंस लिया। उपचार के दौरान पोती की मौत हो गई जबकि हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दादी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद मैना देवी (62) अपनी पोती अंशिका (7) के साथ घर के एक कमरे में चारपाई पर सो रही थीं। कमरे में प्लास्टर अभी नहीं हुआ था। परिवार के लोगों के मुताबिक भोर में सर्प ने दोनों के पैर में डंस लिया। पोती को उल्टी शुरू हो गई जबकि बगल में सो रही दादी की भी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचे। जहां उपचार के दौरान अंशिका की मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने मैना देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से पोती की मौत हो गई है जबकि उसकी दादी का इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed