फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   grain distribution problem

हाईवे जाम कर भटपुरा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
grain distribution problem
राशन वितरण में धांधली की शिकायत को लेकर बुधवार को बक्शा में नेशनल हाईवे जाम करते ग्रामीण।
क्षेत्र के भटपुरा गांव के लोगों ने बुधवार को बक्शा में राशन वितरण में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन


सद्दोपुर बक्शा भटपुरा के ग्रामीणों का आरोप है कि तीन माह से राशन नही दिया जा रहा है। राशन की काले बाजारी की जा रही है और बहाना यूनिट के नाम का किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव के मुलायम यादव, शोभावती, यशोदा, संगीता, संतोष, सुनीता, कमला, आशा, नगीना, सुरज, अवनीश, विकास, रंजीत और विनोद ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर से की गई लेकिन उन्होंने ध्यान नही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कोटेदार के  खिलाफ कार्रवाई करने का प्रार्थना पत्र वीडियो को सौंपा। इस दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक हेइवे पर आवागमन बाधित हो गया। लोग परेशान हुए। उधर, सप्लाई इंस्पेक्टर अनूप कुमार का कहना है कि अनियमितता की सूचना मिली है, कोटेदार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed