फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   governor ram naik said no any trouble on state government

राज्य सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं: राज्यपाल रामनाइक

Tue, 03 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik said no any trouble on state government
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर क्या चल रहा उसपर उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। जहां तक सरकार पर संवैधानिक संकट की बात है तो ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

सरकार पर कोई संवैधाकि संकट नहीं है। जो झगड़ा है वह संगठन को लेकर है। वह सोमवार को जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और सेमिनार में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि योग्य सरकार बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
इस काम के लिए समाज के बुद्धिजीवी अधिवक्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत और विधानसभा चुनाव में 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इससे जाहिर है कि अभी भी देश में 40 फीसदी लोग मतदान में हिस्सा नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी साल उत्तर प्रदेश में होने जा रहा विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। ऐसी कोशिश होनी चाहिए कि विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत वोटर मतदान में हिस्सा लें।
जब शतप्रतिशत लोग मतदान में हिस्सा लेंगे तो योग्य विधायक चुनकर जाएंगे और योग्य लोग चुने जाएंगे तो योग्य सरकार बनेगी। योग्य सरकार बनने पर विकास रचनात्मक होगा।
Trending Videos

सोने वालों का भाग्य भी सो जाता है 

governor ram naik said no any trouble on state government
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

 राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि इन दिनों वह एक किताब लिख रहे हैं जिसका शीर्षक है चलैवती।
उन्होंने कहा कि यह किताब जीवन भर चलते रहने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि अपने 82 साल के अनुभव के आधार पर वह किताब लिख रहे हैं।
हमे सभी को जीवन भर चलते रहना चाहिए। राजा कैसा हो और समाज कैसा हो जैसे सवाल के जवाब में किताब का श्लोक सलाह देता है कि जो बैठा है उसका भाग्य बैठ जाता है और जो खड़ा होता है उसका भाग्य भी खड़ा हो जाता है।
जो सोता है उसका भाग्य भी सो जाता है। इसलिए चलते रहे चलते रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह मधु मक्खी एक फूल से दूसरे फूल पर और पक्षी एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष पर विचरण करते रहते हैं और खुशहाल रहते हैं।

सूरज सुबह से शाम तक चलता रहता है और लोगों को जीवन चेतना, प्रकाश प्रदान करता है। इनसे हमे जीवन में सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed