फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government started investigation of black marketing of grains

शासन ने शुरू की अनाज की कालाबाजारी की जांच

Wed, 18 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government started investigation of black marketing of grains
मछलीशहर। खाद्यान्न वितरण में गोदाम से कालाबाजारी का खेल खेल रहे एक शख्स के खिलाफ अब शासन के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर डीएम ने इसकी जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी परवीन बाबी को सौंपी है। इसकी जानकारी होने के बाद खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत मछलीशहर के रामहित ने खाद्यान्न के कालाबाजारी की कुछ दिन पूर्व शिकायत किया था। आरोप लगाया गया था कि बिना किसी आधार के युवक द्वारा विक्रेताओं का शोषण किया जा रहा है। खाद्यान्न कालाबाजारी करने के लिए विक्रेताओं पर दबाव बनाकर बड़े पैमाने पर खुले बाजार में गरीब जनता का राशन बेंच दिया जा रहा है। खाद्यान्न की निकासी उसी व्यक्ति द्वारा करवाई जाती है और उन विक्रेताओं को निकासी में प्राथमिकता दी जाती है, जो खाद्यान्न की कालाबाजारी और उसके डायवर्जन में सहयोग करते हैं। जिन विक्रेताओं के द्वारा ऐसा नहीं करते उनको खाद्यान्न निकासी के लिए बार-बार गोदाम पर बुलाकर बिना खाद्यान्न दिए ही वापस कर दिया जाता है। बसपा सरकार के मंत्री रहे सुभाष पांडेय ने अपने कार्यकाल में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी किए जाने के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट उसके खिलाफ मछलीशहर में दर्ज करावाया था। इन दोनों प्रकरणों के बावजूद भी अभी तक खाद्यान्न माफियाओं को गोदाम पर प्रसय दिया जा रहा है। जिससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। सरकार का सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा एमडीएम, आंगनबाड़ी तथा विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ कार्ड धारकों,विद्यालयों के बच्चों को देने का जो संकल्प है उसमें बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसकी जांच के लिए अनु सचिव दयाराम द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर को पत्र जारी किया गया हैं। जिलाधिकारी ने एआरओ समेत विभाग के अधिकारियों को जांच सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। जिसकी जांच शुरू होते ही खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed