सिकरारा। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को चांदपुर गांव में अस्थाई गोशाला का लोकार्पण किया। पास में ही खाली भू-भाग पर एक अन्य गोशाला के लिए शिलान्यास भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन के बाद मंत्री ने गोशाला की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार की ओर से प्रतिबद्धता जताई।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था कर रही है।
यहां निराश्रित गोवंश को चारा, पानी, दवा, टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ अनुपम शुक्ल को मनरेगा के जरिए यहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराने को कहा। प्रधान पति व गोशाला केे संरक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दो बीघा जमीन में बनेे इस आश्रय स्थल में इस समय 116 गोवंश हैं। वहीं, प्रस्तावित आश्रय स्थल चार बीघा में बनेगा, जिसमें लगभग तीन सौ पशुओं को रखा जा सकेगा। कार्यक्रम में डीडीओ दयाराम, डीपीआरओ अरविंद सिंह, डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, डॉ.मनोज यादव, एडीओ पंचायत उमाकांत पांडेय, अरुण पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, रवींद्र सिंह, पंकज सिंह, डॉ.डीपी सिंह, बमभोले सिंह, अरविंद सिंह, अमर सिंह, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।