{"_id":"609eb0568ebc3eb9d80e8244","slug":"government-is-pushing-but-vaccination-is-not-getting-speed-in-jaunpur-jaunpur-news-vns589515491","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोर दे रही सरकार, जौनपुर में नहीं मिल रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोर दे रही सरकार, जौनपुर में नहीं मिल रही रफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। लाख कोशिशों के बाद भी जिले में टीकाकरण को रफ्तार नहीं मिल पा रही। अब तक महल पांच फीसदी लोगों को ही टीका लग पाया है। कभी टीके का अभाव तो कभी पंजीकरण की नई व्यवस्था टीकाकरण में बाधा बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नई व्यवस्था से जुड़ नहीं पा रहे। उधर, केंद्रों पर टीके की कमी भी बनी हुई है। पंजीकरण कराने के बाद भी लोग बारी का इंतजार कर रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए अब तक कोई गाइड लाइन ही नहीं आई है।
56 लाख की आबादी वाले जिले में टीकाकरण बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीका लगाने की शुरुआत कर दी है, लेकिन जिले में अभी 45 वर्ष वालों को ही टीका नहीं लग पा रहा। केंद्रों पर पहुंचने के बाद लोग मायूस लौट रहे हैं। कई केंद्रों पर टीके का अभाव है। अब नई समस्या अग्रिम पंजीकरण की बन गई है। दस मई से टीकाकरण के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। पोर्टल से आवंटित तिथि पर ही टीका लगवाने की व्यवस्था शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे। लिहाजा उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। टीकाकरण में धीमी गति का आलम यह है कि अब तक कुल 291410 लोगों को ही टीका लग सका है। यह जिले की कुल आबादी का तकरीबन पांच फीसदी है। यही रफ्तार रही तो पूरे जिले को प्रतिरक्षित करने में वर्षों लग जाएंगे।
इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह का कहना है कि टीके का अभाव नहीं है। पंजीकरण की नई व्यवस्था से थोड़ी सुस्ती आई थी, लेकिन अब फिर से संख्या बढ़ी है। जो लोग पंजीकरण करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए शासन के निर्देश पर विशेष व्यवस्था भी की गई है। केंद्र पर पहुंचने के बाद उनका पंजीकरण कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
---
2651 ने लगवाया टीका
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को 63 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 2651 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीका लगवाने वालों में 826 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। शेष 1815 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से अब तक कुल 291410 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। इसमें से 23129 स्वास्थ्यकर्मी, 19465 फ्रंटलाइन वर्करों, 85409 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमार्विड रोगी और 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनके अलावा 114907 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी है। साढ़े 48500 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।