फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government is leaving no stone unturned in the development of villages

Jaunpur News: गांवों के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही सरकार

Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government is leaving no stone unturned in the development of villages
शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को मोहम्मदपुर गांव में पंचायत भवन व सीसी रोड का लोकार्पण किया। समारोह में विधायक रमेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांवों के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। बगैर किसी भेदभाव के विकास के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक सीधे योजनाएं पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, पानी, सड़क, खाद्यान्न, आवास, चिकित्सा, शिक्षा, शौचालय, रोजगार आदि का लाभ हर पात्रों को दिला रही है। इसके अलावा नागरिक निर्भय होकर अपना जीवन-यापन कर सकें इसके लिए रक्षा और सुरक्षा प्रदान कर रही है। महिलाओं को सुरक्षा के साथ साथ उन्हें विशेषाधिकार भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन व संपर्क मार्गों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। विधायक ने बेहतर काम पर ग्राम प्रधान शमसीदा जहांगीर खान का बखान भी किया। गांव में आयोजित ईद मिलन समारोह में सबके गले मिल उन्हें शुभकामनाएं भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सम्स तबरेज गुड्डू खान, गनी खान, कय्यूम खान, मोहम्मद रफीक, अब्दुल अहद, पप्पू सिंह, सुरेश निगम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉक्टर एमएच खान व संचालन शिक्षक सैय्यद मोहम्मद मुनीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed