फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government changed the concept, now you will play and jump and become Nawab: Girishchandra

सरकार ने बदली अवधारणा, अब खेलोगे-कूदोगे बनोगे नवाब : गिरीशचंद्र

Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government changed the concept, now you will play and jump and become Nawab: Girishchandra
जौनपुर। अमर उजाला की ओर से तीन दिवसीय गांव महोत्सव का आगाज शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुआ। पहले दिन जिले के 30 ग्राम प्रधानों और 30 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हुसैनाबाद स्थित बीआरपी मैदान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने महोत्सव के लिए अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के हर वर्ग को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीति के आधार पर अन्य राज्यों में भी खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लोग कहते थे पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब, लेकिन सरकार ने इस अवधारणा को खत्म कर दिया है। अब कहा जाता है कि खेलोगे कूदोगो तो बनोगे नवाब। प्रदेश सरकार एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ व अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वालों को क्लास टू लेवल की सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि देश का किसान समृद्ध होगा तो देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।


इससे किसानों में उत्साह बढ़ेगा। प्रगतिशील किसान खेती के लिए प्रेरित होंगे। सरकार किसानों की तरक्की के लिए निरंतर विकास योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। सरकार तकनीकी खेती को बढ़ावा दे रही है। सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम का संचालन एंकर बॉबी खान ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. मनोज वत्स, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed