फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gorakhpur defeated Muzaffarnagar in volleyball

Jaunpur News: वॉलीबॉल में गोरखपुर ने मुजफ्फरनगर को हराया

Tue, 10 Oct 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur defeated Muzaffarnagar in volleyball
सुजानगंज। क्षेत्र के करौरा स्थित एक राइस मिल एवं वॉलीबॉल क्लब मिश्रमऊ की ओर से सोमवार को वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, गोरखपुर समेत तेरह टीम तथा विशुनपुर, सतहरिया, बेलापार, धनियामऊ, राजापुर समेत कई स्थानीय टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतरजनपदीय टीमों में फाइनल मुकाबला रेलवे गोरखपुर एवं मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर की तरफ से नीरज का प्रदर्शन उम्दा रहा जबकि मुजफ्फरनगर की तरफ से हिमांशु ने नीरज को पूरा रोकने का प्रयास किया, लेकिन 28 -26 के मुकाबले में रेलवे गोरखपुर ने जीत दर्ज कर मेडल एवं 25000 नकद की धनराशि जीत ली। द्वितीय स्थान पाने वाले मुजफ्फरनगर को 21000 हजार का पुरस्कार दिया गया। स्थानीय टीमों में प्रथम गंगा पार जौनपुर 11 हजार एवं द्वितीय खाना पट्टी को सात हजार रुपये नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विवेक सिंह रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. लक्ष्मी नारायण दुबे संचालक विजय कुमार तिवारी ने किया। रेफरी के रूप में आनंद सिंह, सत्येंद्र पांडेय, सुरेंद्र यादव, विनय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed