फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goods train came on track, trains left on time

Jaunpur News: पटरी पर आई मालगाड़ी, समय से गईं ट्रेनें

Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Goods train came on track, trains left on time
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन पर शुक्रवार की रात दो बजे पटरी से उतरी मालगाड़ी शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रेस्टोरेशन के बाद पटरी पर आ गई। इसके बाद अन्य ट्रेनों के आवागमन का रास्ता भी साफ हो गया। रविवार को ट्रेनें समय से रवाना होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर शुक्रवार की रात दो बजे प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर नार्थ ईस्ट से प्रयागराज जा रही खाली मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था। शनिवार की सुबह औड़िहार से चलकर जौनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को मुफ्तीगंज से ही वापस औड़िहार भेज दिया गया था। आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को जफराबाद से वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया। जौनपुर-प्रयागराज पैसेंजर को चार नंबर प्लेटफाॅर्म से एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर ले आकर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इससे रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि रविवार का ट्रेनें समय पर रवाना होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ था। रविवार को जंक्शन पर आने वाली सभी ट्रेनें समय से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed