फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti other rivers in spate

गोमती के साथ अन्य नदियां भी उफान पर

Mon, 22 Aug 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gomti other rivers in spate
गोमती के साथ अन्य नदियां भी उफान पर
गंगा में आई बाढ़ के चलते गोमती के साथ अन्य सहायक नदियां भी उफान पर हैं। नदियों में पानी के बहाव के गति मंद पड़ती जा रही है। जिससे नदी का पानी गांवों की ओर रुख कर रही है। बदलापुर के पास पीली नदी पर बना रपटा पुल पानी में डूब गया। जिससे दोनों छोर पर बसे गांवों का सम्पर्क एक दूसरे से टूट गया है। दलापुर तहसील मुख्यालय या जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए इन गांव के लोगों को करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर चंदवक इलाके के 12 गांवों में गोमती का पनी घुसने से लोग परेशान हैं। गांव के लोगों के समक्ष पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। चंदवक इलाके के जिन लोगों के घरों में पानी घुस गया है वे मकान की छत पर टेंट लगाकर शरण लिए हुए हैं।डोभी प्रतिनिधि: के अनुसार चंदवक इलाकें के बरमलपुर, बरौटी, बरईछ, रामगढ़, हरिहरपुर, चवरवर, बलुआ, पड़रक्षा और बाबाकाबन आदि गांवों के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


किसी काम से लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो लोग घुटने भर पानी से होकर निकल रहे हैं। इन गांवों के लोगों के समक्ष पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। खेत पानी में डूब गए हैं। मक्का, उड़द, बाजरा आदि की फसल भी पानी से चौपट हो रही है। बाजार जाने के लिए लोग नाव के सहारे गांव से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलुआ गांव के गिरिजाशंकर कहते हैं कि घर में जो थोड़ा बहुत भूसा था उसी से पशुओं को जिला रहे हैं। कुछ और दिनों तक बाढ़ टिक गई तो भूसा भी समाप्त हो जाएगा। इसी गांव के गुलाब के घर में पानी घुस गया है। उनका पूरा परिवार गिरिजाशंकर के मकान की छतपर टेंट डालकर शरण लिए हुए हैं। सेमरी गांव के दयाशंकर कहते हैं कि बाजार जाने के लिए इस समय दो किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय कर के पहुंचते हैं।

चंदवक घाट निवासी निसार अहमद कहते अपनी निजी नाव रखे हैं। बाजार जाने के लिए वह नाव से गांव के बाहर पहुंचते हैं और वहां से बाजार जाते हैं।घनश्यामपुर : प्रतिनिधि के मुताबिक बदलापुरखुर्द गॉव के पास पीली नदी पर बना रपटा पुल पानी में डूब गया है। इससे आस पास के करीब 18 गांवों का एक दूसरे से सम्पर्क टूट गया है।


बदलापुर खुर्द, वीरभानपुर, रारी कला , रारी खुर्द ,  दुर्गापट्टी , लेदुका , मसनपुर , मोलनापुर , मछलीगॉव आदि गांव के लोगों को बदलापुर तहसील मुख्यालय आने के लिए 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर बटाऊबीर होकर आना पड़ रहा है। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विझवार सारंग, विझवार सागर, नैपुरा, मोहिउद्दीनपुर, बेलाव गांव के खेतों में पानी गोमती नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed