फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   gomati water polluted

गोमती के उत्तरी क्षेत्र के पानी में बढ़ा टीडीएस

Fri, 22 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
gomati water polluted
 गोमती का जलस्तर नीचे जा रहा।
 शहर में गोमती नदी के उत्तरी इलाके के लोग विषाक्त पानी पीने के लिए मजबूर हैं। दर्जन भर इलाकों में पानी का टोटल डिजाल्व सालिड (टीडीएस) ढाई हजार से अधिक तक पहुंच गया है।  इससे करीब एक लाख की आबादी विषाक्त पानी पीने के लिए मजबूर है। इस इलाके के लोग हृदय और सुगर के मरीज हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
गोमती नदी में जल सूख गया है। पूरी नदी गंदे नालों के पानी से भर गई है। जलस्तर काफी नीचे खिसक जाने से गोमती के उत्तरी इलाके भंडारी स्टेशन, रास मंडल, मधारेटोला, मुल्ला टोला, अटाला, उर्दू बाजार, चहारसू, हरदीपुर, सुक्खीपुर, शकरमंडी, पानदरीबा, मखदूमशाह अढ़न में पानी के टीडीएस की मात्रा 1200 से 2800 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सबसे खराब स्थिति भंडारी इलाके की है।  अमित मेहरोत्रा बताते हैं कि फेंट कंपनी यूरेका फोर्ब्स ने आरओ लगाने के लिए इस इलाके में कई जगह जांच की, जिसमें इसका खुलासा हुआ। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की जांच में गोमती नदी के हनुमान घाट पर 2180, दुमुहिया नाला के पास 2340 और बजरंग घाट पर 2300 से अधिक टीडीएस पाया गया। इससे गोमती के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले लोग वायरल, टायफाइड, कालरा, पीलिया समेत अन्य घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed