फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gods descended on the ground to celebrate Diwali, ghat-lake decorated with 80 thousand lamps

Jaunpur News: दिवाली मनाने जमीन पर उतरे देवगण, 80 हजार दीयाें से सजे घाट-सरोवर

Sat, 16 Nov 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gods descended on the ground to celebrate Diwali, ghat-lake decorated with 80 thousand lamps
देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर 80 हजार दीये रोशन किए गए। अकेले शीतला चौकियां धाम का सरोवर 51 हजार दीयों की लड़ी से जगमग हो उठा। महिलाओं और कन्याओं ने घर के आंगन, चौखट और घाटों पर विभिन्न रंगोलियां उकेरीं और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच दीपक जलाए।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। चौकियां धाम में शुक्रवार को सुबह मंदिर की साफ-सफाई के साथ ही मां का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को झालरों से सजाया गया। सरोवर के किनारे पहले ही सफाई कर ली गई थी। दीपोत्सव के दौरान सरोवर की भी आरती उतारी गई। वहीं शहर में गोमती के विसर्जन घाट, गोपी घाट, गोकुल घाट आदि पर दीप जलाए गए थे। चौकियां धाम सरोवर में वाराणसी की तर्ज पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। 51 हजार दीप जलाने के लिए मंदिर समिति ने पहले से तैयारी कर रखी थी। दिन भर दीपक लगाए गए। शाम पांच बजते ही सभी दीयों को मोमबत्ती से जलाया गया। यह नजारा देखने के लिए शाम से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। महिलाएं और बच्चों ने चौकियां धाम की दुकानों से जरूरत के सामान भी खरीदे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और यातायात के विशेष इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed