फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Go out of the house only when necessary in the sun, you may get heatstroke

Jaunpur News: धूप में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, लग सकती है लू

Tue, 21 May 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Go out of the house only when necessary in the sun, you may get heatstroke
राजाबाजार। उमस भरी गर्मी में बाहर निकलने पर लू लगने का डर रहता है। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलना चाहिए। अगर सावधानी नहीं बरती तो कोई भी बीमार पड़ सकता है। महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को आशाओं के साथ बैठक कर सावधानी बरतने का निर्देश दिया। हीटबेव के बारे में जागरूक किया। पिछले कई दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव के कारण गर्मी बढ़ी है। लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, सर्दी, खांसी की समस्या बढ़ रही है। हीटबेव से हर उम्र के लोगों को सावधान रहना चाहिए। हीटबेव से खुद को और अपने परिवार को बचाएं। उल्टी, मितली, बेहोशी के लक्षण दिखने पर तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों को घर से बाहर धूप में कदापि न निकलने दें। शरीर में पानी की कमी न होने पाएं। हर घंटे पानी अवश्य पीएं। बैठक में डॉ. अमित सोनी, केके निगम, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed