फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Glitzy goddess idols

धूमधाम से देवी प्रतिमाएं विसर्जित 

Thu, 13 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Glitzy goddess idols
विसर्जन घाट पर बने कुंड में मूर्ति को क्रेन से विसर्जित करने ले जाते लोग।
नवरात्र में स्थापित देवी प्रतिमाएं नम आंखों से साथ गोमती नदी के किनारे बने सरोवर में आधी अधूरी तैयारियों के बीच मूर्ति विसर्जित की गई। रात भर शहर जय माता दी के जयकारे से गूंजता रहा। गाजेबाजे के साथ नाचते गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने अहियापुर मोड़ पर पर नारियल फोड़ कर शोभायात्रा का शुभारम्भ डीएम व एसपी ने किया। इस दौरान शहर से गांव तक कुल 1354 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। शोभायात्रा कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से होकर गोमती नदी के किनारे बने सरोवर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


एक-एक देवी प्रतिमाएं सरोवर में विर्सजित की गई। विजर्सन घाट पर किसी तरह की घटना हो इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। समाज सेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह स्टाल और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासमिति के संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल, संतोष सिंह, विनोद जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, शोभनाथ आर्य, राकेश श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी,  निखिलेश सिंह, मनीषदेव, चन्द्र प्रताप सोनी, महेन्द्र देव विक्त्रस्म, अनिल साहू, राजदेव यादव, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, लालचन्द्र निषाद, राकेश श्रीवास्तव,

महेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, मनीष गुप्ता, धीरज जायसवाल, निशाकांत द्विवेदी ने सहयोग किया। अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने आभार व्यक्त किया। सुरक्षा के लिए एसपी नगर रामजी सिंह यादव, सीओ नगर अमित राय, नगर मजिस्ट्रेेट, रत्नाकर मिश्र, एसडीएम सदर आरके पटेल, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल आदि थे। संचालन सुशील वर्मा ने किया।

मड़ियाहू्ं्, बदलापुर, मछलीशहर, शहागंज, केराकत, रामपुर, बरसठी, जलालपुर, बक्शा, करंजाकला क्षेत्रों में भी मूर्तियों का विजर्सन किया गया। उधर, श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के महानुष्ठान के उपरांत शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन के मौके पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना ने महासमिति के लोगों को सम्मानित किया।


सम्मानित होने वालो में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, निखिलेश सिंह, मनीष देव, डा. संजय पांडेय, घनश्याम साहू, मोती लाल यादव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed