फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Give 20 thousand every month or else I will shoot

हर माह 20 हजार दे दिया करो नहीं तो गोली मार दूंगा

Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Give 20 thousand every month or else I will shoot
कोतवाली के ग्रामसभा डेहरी के प्रधान रूबाना अंजुम के पति फरहान अहमद से मोबाइल फोन पर एक बदमाश ने रंगदारी की मांग की है। आरोप है कि हर माह 20 हजार की रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

फरहान अहमद का आरोप है कि धमकी देने वाला केराकत कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसपर हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से जौनपुर शहर के एक मोहल्ले में रहता है। पीड़ित के आरोपों के मुताबिक आखिरी बार शुक्रवार को फोन पर उसने धमकी दी है कि हर महीने 20 हजार रुपये दो, नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। आरोप है कि वह उसके पीछे एक माह से पड़ा है। यहां तक की वह उसके घर भी आ गया था। इससे सहमे प्रधान के पति ने केराकत कोतवाली में सायंकाल प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर सीओ केराकत शुभम तोदी ने कहा कि प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया गया है। जांच के बाद सत्यता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed