फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girls outshine boys in Gold

Jaunpur News: गोल्ड में छात्रों से आगे निकली छात्राएं

Fri, 24 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Girls outshine boys in Gold
पूविवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में मो हसन की छात्रा श्रेया चंदा को एमए इंग्लिश के लिए गोल्ड मे - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल गईं। देश तेजी से बदल रहा है। लड़कियां शिक्षा के साथ खेल, सेना, अंतरिक्ष समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। यहीं असली सशक्तीकरण है। यह बातें कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में कही।
विज्ञापन

इस बार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 66 टॉपरों को गोल्ड मेडल मिला है। जिसमें 41 छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं। इसपर कुलाधिपति ने खुशी जाहिर की है। कहा कि इस बार भी लड़कियां, लड़कों से आगे निकल गईं। स्वर्ण पदक पाने वाली छात्राओं की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सराहना की। साथ ही छात्राओं का मुकाबला करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कहा कि कुछ करो भाई। आप के पास सुविधाएं हैं बस आप को अच्छा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि युवा नवाचार के लिए तैयार हैं। उन्हें आगे लाना होगा। जरूरत इस बात की है कि उनकी ऊर्जा को देश के विकास में लगाया जाए। 21वीं सदी विज्ञान की है। युवा शक्ति के कौशल को बढ़ाने में शिक्षण संस्थाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से ट्रेंड बदलेगा। कौशल आधारित शिक्षा से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध को स्थानीय स्तर प्राथमिकता देनी होगी। नई शिक्षा नीति से काफी बदलाव आया है। नैक के लिए शिक्षण संस्थाओं को तैयार रहना होगा।
मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने कहा कि भारत ऋषियों-मुनियों की कर्मभूमि है। दीक्षा ग्रहण करने के बाद जीवन के हर क्षेत्र में शिक्षा की उपयोगिता को साबित करें। यही हमारी शुभकामनाएं है। आज ऊर्जा और ज्ञान के अक्षय भंडार है। आप को इसका सकारात्मक और सर्जनात्मक उपयोग देश और समाज की उन्नति के लिए करना है।
कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, प्रो. केएस पाठक, डॉ. विजय सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अजय द्विेवेदी ने किया।
----------------------
सर्वोच्च अंक पाने वाले 66 मेधावियों को मेडल, 307 को शोध उपाधि
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने 66 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 307 विद्यार्थियों को शोध उपाधि प्रदान दी।
------------------------------
कुलाधिपति ने सराहा : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विवि के खिलाड़ियों की भी सराहना की। कुछ दिन पूर्व उन्होंने राजभवन में विवि के 121 खिलाड़ियों को सम्मानित किया था।

---------------------------------
वृद्धा आश्रमों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हम सभी को माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शिक्षित होने का मतलब यह नहीं है कि हम माता-पिता की सेवा करने के बजाय उन्हें वृद्ध आश्रम में पहुंचा दें। देश में बढ़ रहे वृद्धा आश्रम चिंता का विषय हैं। इस मौके पर 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मानित किया। परिषदीय विद्यालयों के 20 बच्चों को बैग व उपहार दिया। उन्होने दहेज मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। मोटा अनाज को नियमित भोजन में शामिल करने की सलाह दी। कहा कि छात्रावास में भी सप्ताह में एक-दो दिन मोटे अनाज के व्यंजन परोसे जाएं। उन्होंने जी-20 पर भी चर्चा की और वाराणसी में होने वाली बैठक को देखने, सुनने के लिए आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed