Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girlfriend murdered in jaunpur young man arrested in varanasi

UP: प्रेमिका की हत्या कर सिर मुंडवाया, फिर किया गंगा स्नान, रोंगटे खड़े कर देगा मामला; बैग में मिली थी लाश

Sat, 01 Mar 2025 07:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

जौनपुर के शहर कोतवाली के वाजिदपुर तिराहे के पास झाड़ियों में युवती का शव मिला था। शव लाल ट्राॅली बैग में था। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Girlfriend murdered in jaunpur young man arrested in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Murder in Jaunpur : नगर कोतवाली के वाजिदपुर तिराहे के पास झील की झाड़ियों में सूटकेस में महिला के शव मिलने के बाद 24 घंटे के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। मृतक की शिनाख्त करते हुए आरोपी को जौनपुर जंक्शन से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन




पुलिस की जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें हत्या के बाद प्रेमी अपने घर वाराणसी चला गया। जहां उसने गंगा घाट पर सिर मुंडवाकर गंगा में स्नान करके तीन दिन घर रहा, इसके बाद कहीं भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने शनिवार को कोतवाली में जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव टिहरी निवासी अन्यया साहनी (23) पुत्री जय कुमार निषाद का अपने गांव के ही युवक विशाल साहनी (22) से साल 2019 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

इस दौरान घर वालों के दबाव में अन्यया की शादी कही हो गई थी। यहां तमाम कारण के बाद वह पति का घर छोड़कर अपने मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान उसका अपने प्रेमी से प्रेम-प्रसंग जारी हो गया। फिर पिछले कुछ समय से महिला जौनपुर शहर के किसी माॅल में काम करने लगी थी।

यह भी पढ़ें- बैग में मिली महिला की लाश..., पैर देख उड़े युवक के होश, चेहरे पर थे कीड़े; प्रेम-प्रपंच पर शक

विशाल बीते 24 फरवरी को अन्यया के मछलीशहर पड़ाव स्थित किराए के घर पर पहुंच गया। यहां बीते 25 फरवरी की सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अन्यया ने पहले विशाल को पल्टे से मारा, फिर उसी पल्टे से प्रेमी ने अन्यया को मार दिया। मारपीट में अनन्या बेहोश हो गई।

इसके बाद पुलिस की डर से अपने को बचाने के लिए विशाल ने अन्यया के पैर व सिर को रस्सी से बांधकर को एक सूटकेस में भर दिया। इसके बाद अपनी पीठ पर लादकर ई-रिक्शा तक पहुंचाया। फिर कमला हॉस्पिटल के सामने सुबह 10.34 बजे फेंककर चला गया। 

घटना के बाद वह वाराणसी जहां उसने पहले सिर मुड़ाया, फिर गंगा स्नान कर अपने घर चला गया। घटना के तीन दिन बाद जब लोगों ने देखा तब इसकी जानकारी हुई। वह बीते 28 फरवरी को जौनपुर जंक्शन से रात में ट्रेन पकड़कर केरल भागने की फिराक था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed