Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body of Woman in jaunpur young man was shocked to see her feet love affair suspected

UP: बैग में मिली महिला की लाश..., पैर देख उड़े युवक के होश, चेहरे पर थे कीड़े; प्रेम-प्रपंच पर शक

Sat, 01 Mar 2025 12:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 12:05 AM IST
सार

महिला की लाश एक ट्राॅली बैग में थी। झाड़ी में पेशाब करने गए युवक ने महिला के पैर देख तो सन्न रह गया। उसकी सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। लाश काफी सड़ चुकी थी। पुलिस उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
dead body of Woman in jaunpur young man was shocked to see her feet love affair suspected
लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास झील की झाड़ियों में महिला का शव मिला। शव लाल ट्राॅली बैग में था। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास सिद्धार्थ उपवन के पास झील की झाड़ी में शुक्रवार की सुबह एक युवक पेशाब कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान उसने झाड़ी में एक ट्राॅली बैग देखा। उसमें से एक पैर बाहर निकला था। इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। करीब दो बजे पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ, एडिशनल एसपी अरविंद कुमार, सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


लाल ट्राॅली बैग में महिला का एक पैर बाहर निकला था। दुर्गंध के चलते पुलिस बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच लग रही है। शव कपड़े में लपेटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान है कि शव तीन से चार तीन पहले फेंका गया है। उसमें कीड़े लग गए थे। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थाल पहुंच गई थी। पुलिस का कहना था कि शव देखने से लग रहा कि मृतका किसी सामान्य परिवार की रही होगी। घटना का एक कारण आशनाई भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 72 घंटे तक शव को मॉर्च्यूरी में रखा जाएगा। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Trending Videos

बोले अधिकारी
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। इसके लिए दो टीमों का गठन किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। - अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शहर।

चेहरे पर कीड़े लगने से नहीं हो पा रही शिनाख्त
पुलिस के मुताबिक मृतका का शव जिस ट्राॅली बैग में मिला है वह लाल रंग का है। उस पर फूल बना है। महिला ने हरे रंग का सलवार-सूट पहन रखा था। कान में पीली धातु की बाली थी। गले में काले धागे में फाइबर लाॅकेट में राधा-कृष्ण की फोटो है। चेहरा कीड़ा खाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जीभ पूरी तरह से बाहर लटकी थी। इससे गला घोटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed