फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl who kidnapped student arrested

Jaunpur News: छात्रा का अपहरण करने वाली युवती गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl who kidnapped student arrested
गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के रफीकुल इस्लाम मदरसे के बाहर से बृहस्पतिवार को सात वर्षीय छात्रा का अपहरण करने वाली युवती को पुलिस ने शनिवार को आजमगढ़ के जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अपहृत छात्रा काे पुलिस ने उसी दिन बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बरदह थाने के पिलखुवा गांव की रहने वाली छात्रा दुआ खान का बृहस्पतिवार को दोपहर में छुट्टी होने पर मदरसे के बाहर युवती ने अपहरण कर लिया। मां फरहद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मां ने बताया था कि उसी गांव में रहने वाली आसिया ने उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिये सुराग जुटाकर आजमगढ़ के लालगंज बाजार से अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी युवती फरार हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजमगढ़ से आरोपी युवती को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा के अपहरण की आरोपी युवती की गिरफ्तारी सुबह आजमगढ़ के जिवली तिराहे से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed