फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl went to bank missing, suspected of kidnapping

बैंक गई युवती लापता, अपहरण की आशंका

Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girl went to bank missing, suspected of kidnapping
मल्हनी बाजार से एक युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने अपहरण की आशंका जताते हुए बुधवार को सरायख्वाजा थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पुलिस घटना को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी एक स्कूल में स्नातक की पढ़ाई करती है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने गई, परंतु वह न तो बैंक पहुंची और न ही घर लौटी। देर शाम तक घर न आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। युवती के पिता का कहना है कि रात करीब 9 बजे उसकी बात फोन पर हुई। बेटी ने बताया कि वह किसी कमरे में हैं और उसके पास कुछ लोग खड़े हैं। बेटी के इतना ही बताते उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बुधवार सुबह आठ बजे उसी के नंबर से कॉल आई, इस बार बेटी ने बताया कि वह किसी सुनसान स्थान पर है। जहां का पता उसे नहीं मालूम है और मोबाइल पुन: स्विच ऑफ हो गया। पिता के अनुसार बेटी का अपहरण हुआ है। वहीं, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed