फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's statement changed in Love Jihad, no increase in rape and poxo

लव जिहाद में लड़की का बयान बदलवाया,दुष्कर्म व पॉक्सो में नहीं की बढ़ोत्तरी

Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl's statement changed in Love Jihad, no increase in rape and poxo
जौनपुर। लव जिहाद के मामले में पुलिस ने डराकर पीड़ित लड़की से दीवानी न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी के पक्ष में बयान दिलवाने का आरोप लगा है। इस बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो के बजाय अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। बयान बदलवाने का खुलासा तब हुआ जब लड़की कोर्ट के आदेश पर अपने परिजनों के सुपुर्दगी में पहुंची। उसके पिता ने पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष सुजानगंज, विवेचक एवं महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने और निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने दरखास्त दिया है कि 30 अगस्त 2019 को स्कूल से आते समय उसकी 16 वर्षीय पुत्री का सौरफ ने अपहरण कर लिया। तीन सितंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई। नासिक में पुलिस ने दोनों को बरामद किया और सुजानगंज लाई। थाने पर लड़की ने बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार करने का बयान दिया। इसके बाद सुजानगंज थानाध्यक्ष, विवेचक और महिला पुलिस ने लड़की को अभिरक्षा में रखा। लड़की को चार-पांच दिन तक अभिरक्षा में रखा गया और उससे डराकर मनमाफिक बयान देने को कहा गया। इसके बाद न्यायालय में बयान कराया। इस बीच वादी व उसके परिवार वालों को लड़की से मिलने नहीं दिया। एक अक्टूबर को न्यायालय ने लड़की उसे सुपुर्द की तब उसने सारी बात बताई। इस बीच दो अक्टूबर को केवल अपहरण की धारा में पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed