फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's domination

छात्राओं का दबदबा कायम

Sat, 10 Jun 2017 01:19 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 10 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Girl's domination
यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में खुशी जताती छात्राएं। - फोटो : jaunpur
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। हाईस्कूल में नीषिता यादव 93.67 फीसदी अंक हासिल कर टापर रही। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंजली गुप्ता 94 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रही। हाईस्कूल के 82.55 और इंटरमीडिएट में 87.79 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में 111357 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 101259 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 83586 ने सफलता हासिल की। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90761 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें 83972 परीक्षा में शामिल हुए और 73722 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। शुक्रवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह रहा। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। टापर छात्रों के घर जश्न का माहौल रहा। जिले में स्थान पाने पर उन्हें बधाई देने के  लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में अनिरुद्ध यादव को 92.67, हिमांशी यादव 92.5, अनमोल यादव 92.33, सुष्मिता पाल को 92.16, श्रद्धेय गांधी को 92.17, अंजली मौर्य 91.18, राजन तिवारी 91.83, शिपा मौर्या 91.5, रूपाली विश्वकर्मा 91.5, उत्कर्ष यादव 91.33, हर्षिता यादव 91.17, गरिमा सिंह मौर्य 91, वर्तिका मौर्या 91 और निधि मिश्रा को 91 फीसदी अंक मिला। इंटरमीडिएट में रीचा मिश्रा को 92.2, अंकिता यादव 91.4, सुप्रिया यादव 91.20, काजोल भारतीय 91, स्वाती चतुर्वेदी 91, शुभम यादव, 91, सृष्टि सिंह, 90.8, पल्लवी मिश्रा 90.6, साक्षी यादव 90.4, सृष्टि सिंह 90.4, प्रदीप यादव 90.20, अल्का यादव 90.20, प्रतिभा मौर्य 90 और शिखा यादव को 90 फीसद अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित होने के बाद शुक्रवार को छात्र और उनके परिजनों में काफी उत्साह रहा। टापर छात्रों को बधाई देने का सिलसिला चला। लोगों ने एक दूसरे से पूछताछ की और सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

वहीं रिजल्ट जानने के लिए सहपाठी साथ-साथ साइबर कैफे भी जाते दिखे। जबकि कई लोग मोबाइल पर ही रिजल्ट जानने का प्रयास करते रहे। सफल होने वालों को लोग बधाई देते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed