{"_id":"679e73ee4ea6927d1301e43d","slug":"gift-in-the-budget-tax-relief-to-18-thousand-income-taxpayers-of-the-district-jaunpur-news-c-193-1-va11001-129095-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में सौगात : जिले के 18 हजार आयकरदाताओं को टैक्स से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में सौगात : जिले के 18 हजार आयकरदाताओं को टैक्स से राहत
विज्ञापन
जौनपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इसमें 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। इससे जौनपुर के 2.5 लाख आयकरदाताओंं को अब टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इनमें करीब चार हजार राज्य कर्मचारी और 10 हजार पेंशनर हैं जो टैक्स से बाहर आ जाएंगे। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख किए जाने से 5 लाख किसानों को भी लाभ मिलेगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने बताया कि बजट में हुई घोषणा के मुताबिक नई टैक्स रिजीम में सालाना 12 लाख तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इस नए टैक्स से मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा होने जा रहा है। वहीं इनकम रिटर्न फाइल करने वाले करदाताओं को फायदा होगा क्योंकि पहले यह समयसीमा दो साल थी लेकिन अब संशोधित ITR फाइल करने के लिए चार साल का वक्त मिलेगा। इससे करदाताओं को अपने पुराने रिटर्न सुधारने का ज्यादा मौका मिलेगा। सीनियर सिटीजंस के लिए भी राहत भरी खबर है। अब ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स छूट की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, स्टार्टअप्स को टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 5 साल और बढ़ा दी गई है।
जिले के करीब 5.56 लाख लोग ऐसे हैं जो आयकर देते हैं। इनमें सभी सात लाख के स्लैब के तहत टैक्स देते हैं। सरकार की ओर से स्लैब बढ़ने के बाद अब 2.5 आयकरदाताओं को लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि जिले के 5 लाख लोग किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेते हैं। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के क्रेडिट कार्ड की सीमा को बढ़ा कर तीन से पांच लाख किए जाने से किसान खुश हैं। इससे पांच लाख किसानों को फायदा होगा। कोषाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि जिले में करीब 24 हजार पेंशनर हैं। इनमें 10 हजार पेंशनर टैक्स स्लैब से बाहर आ जाएंगे। बजट में मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ने से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों में आशा की नई किरण जगी है।