फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghulam Nabi and Aayushi won the race.

Jaunpur News: दौड़ में गुलाम नबी और आयुषी ने मारी बाजी

Sun, 08 Feb 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi and Aayushi won the race.
सिरकोनी। राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज जौनपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राविधिक शिक्षा पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त निदेशक तजम्मुल अफजाल ने किया। इसमें 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में फार्मेसी के गुलाम नबी प्रथम और कंप्यूटर साइंस के प्रियांशु कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंप्यूटर साइंस की आयुषी मौर्या प्रथम व फार्मेसी की अंजू कुशवाहा द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनोद कुमार और बालिका वर्ग में निशा बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोबिंद प्रथम और बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे अंकित यादव प्रथम और बालिका वर्ग में आयुषी मौर्या प्रथम रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गुलाम नबी प्रथम रहे। जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में गुलाम नबी प्रथम और बालिका वर्ग में वंदना देवी प्रथम रहीं। हाई जंप बालक वर्ग में हर्ष दूबे और बालिका वर्ग में सिमरन सिंह प्रथम रहीं। शाॅट पुट थ्रो बालक वर्ग में अंकित यादव और बालिका वर्ग से अंशिका मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में बोलते हुए इफला अंसारी प्रथम और पक्ष में अमन वारसी प्रथम रहे। इसके अलावा अमन वारसी बैडमिंटन में भी प्रथम रही। प्रधानाचार्य राम कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनुराधा ने किया। इस मौके पर राखी साहू, विनय शुक्ला, जितेंद्र बहादुर, विजय प्रकाश मौर्या, रंजीत कुमार, रंजीता, विजय प्रकाश, प्रभात रंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed