फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghats, temples and lakes will be illuminated with 80 thousand lamps

Jaunpur News: 80 हजार दीपों से घाट, मंदिर और सरोवर होंगे जगमग

Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ghats, temples and lakes will be illuminated with 80 thousand lamps
जौनपुर। देव दीपावली के उपलक्ष्य में जिले के कोने-कोने में भव्य तैयारी की गई है। दीपों से घाटों को सजाया जा रहा है। गोपीघाट, गोकुल घाट और विसर्जन घाट आदि पर तैयारी की गई। शुक्रवार को सुबह सबसे पहले कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। शाम को 80 हजार से ज्यादा दीप जला कर पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आस्था का सबसे बड़ा स्थल माता शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली के अवसर पर 51 हजार दिए जलाए जाएंगे एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही यहां विशेष अतिथि के तौर पर स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी आएंगे जो दर्शन पूजन कर वापस लौटेंगे। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी एक्टर रवि किशन के आने की भी संभावना जताई जा रही है। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर को भी सजा दिया गया है। तालाब पर भी साफ- सफाई करवा दी गई है। आस पास के गांव के भी काफी लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाने की पूरी फोर्स व कम से कम 4 महिला सब इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में शुक्रवार को देव दीपावली भव्य रूप में मनाई जायेगी। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल गौरा के पास रामलीला मैदान और तालाब पर ग्यारह हजार दीये जलाए जायेंगे। साथ ही 1151 लोग आरती में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में चेयरमैन सीतामनी दिनेश सोनकर और ईओ शशिकांत तिवारी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को शाम छह बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----वाराणसी के कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृ़तिक कार्यक्रम
जलालपुर। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा इस पर्व को लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रबंधक मुरली गिरी ने बताया कि आस्था का केंद्र त्रिलोचन महादेव ओर सरोवर पर 11 हजार दीपों से जगमग होगी रात और वाराणसी से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यकसांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम पेश किया जाएगा गंगा आरती का समय शाम 7 बजे है।

जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोमती नदी के तट पर शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। शहर में स्थित हनुमान घाट पर तैयारियां की गईं। पिलकिछा घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन भी करेंगे। शुक्रवार से यहां मेला लगेगा। जो कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तनों के लिए विख्यात है। मेले में पांच किग्रा तक के गट्टों का विशेष आकर्षण होता हैं। यहां की मान्यता है प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षणों के लिए इस घाट पर उतरा था। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed