{"_id":"9676c887e5abeaf7e35b8defbf3182d0","slug":"get-out-of-wet-paddy-purchase-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र के बाहर भीग रहा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र के बाहर भीग रहा धान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद का लक्ष्य भले ही पूरा नहीं हो पा रहा है, लेकिन क्रय केंद्राें खरीद में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों का धान भीगकर खराब हो रहा है। ऐसा ही एक वाकया सुइथाकला ब्लाक के धान क्रय केंद्र सरायमोहिद्दीनपुर पर सामने आया है। किसान का आरोप है कि उसका 753 बोरी धान क्रय केंद्र पर खरीद के लिए मंगवाकर नहीं खरीदा गया और धान भीगकर खराब हो रहा है।
सरपतहां थानाक्षेत्र के डेहरी गांव निवासी सांवले प्रसाद यादव का आरोप है कि जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद साधन सहकारी समिति सरायमोहिद्दीनपुर पर उनके 753 बोरी धान की खरीद नहीं की गई और बरसात में धान भीगकर खराब हो रहा है। भुक्तभोगी के मुताबिक पिछले तकरीबन 20 दिनों से उनका धान क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
एसडीएम शाहगंज नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि धान खरीद के लिए क्रय केंद्र को निर्देशित किया जा चुका है। धान क्यों नहीं खरीदा गया, इसकी जानकारी ली जाएगी। उधर क्रय केंद्र के सचिव वकील सिंह ने कहा कि डीएम और एडीएम के निर्देशानुसार धान क्रय केंद्र पर रखा गया है। अभी तौल नहीं हुई है। तौल करा ली जाएगी।