फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get free if you want to be photographed for a license

लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाना हो तो फुर्सत से आइए

Wed, 16 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Get free if you want to be photographed for a license
एआरटीओ कार्यालय पर फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की लगी भारी भीड़। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सहायक परिवहन अधिकारी के कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवानी हो तो फुरसत से आना पड़ेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद यदि आपका नंबर आ भी जाए तो कोई जरूरी नहीं कि सत्यापन हो जाएगा। हो सकता है ऐन मौके पर सर्वर जवाब दे जाए और आपको इंतजार करना पड़े। यह स्थिति अक्सर ही पैदा हो जा रही है। मंगलवार को फोटो खिंचवाने वालों की कतार गेट के बाहर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए परिवहन विभाग ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। मगर यही ऑनलाइन व्यवस्था मुसीबत का सबब बन गई है। आनलाइन आवेदन के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो खिंचवाने के लिए तिथि मिलती है। आवेदन के समय मिली तिथि के दो दिन के भीतर फोटो खिंचवाने की छूट रहती है। एआरटीओ दफ्तर में इन दिनों लंबी कतार लग रही है। कतार में नंबर आने के बाद कभी सर्वर खराब हो जाता है तो कभी नेटवर्क की समस्या सामने आ जाती है। लिहाजा लोगों को फोटो खिंचवाने के लिए कई दिन एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसा सोमवार को सर्वर खराब होने के कारण तमाम लोगों को बिना फोटो खिंचवाए ही वापस लौटना पड़ा। लिहाजा मंगलवार को वे भी कतार में खड़े हुए और लंबी लाइन लगी। इस भीड़भाड़ में सोशल डिस्टेंसिंग के मानक बेमानी साबित हुए। कार्यालय के गेट तक लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। उनमें से ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वर खराब हो गया था, जिस कारण आज भीड़ ज्यादा हो गई। आए दिन सर्वर खराब रहता है। इसे बदलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के निर्देश लगातार दिए जाते हैं। -एसपी सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed