मीरगंज। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल ने सोमवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर हो विकास कार्यों में देरी के कारण नाराजगी जताई। साथ ही काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। विशेष सैलून से जंघई पहुंचने के बाद वह आधा घंटे तक निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर एक तथा स्टेशन कार्यालय का निरीक्षण किए।
उतर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का विशेष सैलून वाराणसी से जंघई स्टेशन पर शाम 5.35 पर पहुंचा और 6.05 पर लखनऊ की तरफ निकल गया। इस दौरान वह जंघई स्टेशन आधे घंटा से ज्यादा समय तक रुक कर जंघई स्टेशन हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। वह प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच निर्माणाधीन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इसके बाद नवनिर्मित पावर केविन का निरीक्षण किया। इस दौरान जंघई स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य धीमा होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। तीन साल पहले जंघई स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ है। तीन बिल्डिंग व इलेक्ट्रॉनिक भवन व ट्रेन रेपेरिंग यार्ड ही बन पाया है। जबकि प्लेटफार्म नंबर एक दो तीन चार पांच नया बनना है। पावर केविन, स्टेशन के मेन गेट पर पोर्टिको व बिल्डिंग, ओवरब्रिज, सर्कुवेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण होना है। जिसका काम अभी धीमा है जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआएम लखनऊ सुरेश कुमार सप्रा ,स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह आरपीएफ इंस्पेक्टर हकुम सिंह मौजूद रहे।