फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Garbage pile not removed even in communicable disease control campaign

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी नहीं हटा कूडे का ढेर

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Garbage pile not removed even in communicable disease control campaign
नेवढ़िया। स्थानीय बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और थाने के बीच कूड़े का अंबार लगा है। इससे उठने वाले दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। दर्शन पूजन के लिए लोगों को नाक ढक कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान भी कूडे़ को ढेर को नहीं हटाया गया है जिससे दुकानदारों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई है। जानवर कूडे़ के ढेर को बिखेर देते हैं और उसपर मक्खियां भनभनाती हैं। रास्ते से सटकर कूड़े का अंबार होने से आने जाने वाले राहगीर भी रास्ता बदलकर जाना पसंद करते हैं। बाजार निवासी आनंद मिश्र, नन्हकू सेठ, कल्लू, गौतम, भीम, मुलायम हलवाई, राधेश्याम गुप्ता आदि का कहना है कि बाजार के बीच कूडे़ का ढेर सभी के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। कचरे का अंबार प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। एक तरफ सरकार संचारी रोगों से निबटने के लिए अभियान चला रही है। वहीं दूसरी बाजार के बीच लगा कूडे़ का ढेर परेशानी का कारण बना हुआ। बाजार के लोगों का कहना है कि यदि इसे हटाया नहीं गया तो संक्रामक बीमारी की चपेट में बाजार के लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed