{"_id":"5ffb477e8ebc3e2e3b549560","slug":"garbage-disposal-plant-will-be-operational-jaunpur-news-vns568409899","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू होगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू होगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र
विज्ञापन
कुल्हनामऊ स्थित निमार्णाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करने पंहुचे राज्यमंत्री गिरीश च
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कुल्हनामऊ में बनकर तैयार कूड़ा निस्तारण संयंत्र जल्द ही चालू होगा। 24 जनवरी को यूपी दिवस से पहले 22 या 23 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को संयंत्र की टेस्टिंग भी की गई। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद उद्घाटन की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। संयंत्र चालू होने से शहर को कूड़े से निजात मिलेगी।
शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शहर के विभिन्न हिस्सों से रोजाना निकलने वाला करीब 97 टन कूड़ा खाली प्लाटों या हाईवे के किनारे डंप किया जाता है। इसके स्थायी समाधान के लिए वर्ष 2008 में कूड़ा निस्तारण संयंत्र को मंजूरी मिली थी। शुरुआत में जमीन विवाद और फिर अन्य कारणों से इसका निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हो पाया। धीमी कार्य गति के कारण इसे बनने में लंबा समय लग गया। पिछले दिनों राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने निरीक्षण के बाद कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस को संयंत्र को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया था। करीब 12.20 करोड़ की लागत से यह संयंत्र अब बनकर तैयार हो गया है। रविवार को फिर राज्य मंत्री ने कुल्हनामऊ पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। संयंत्र को चालू कराकर टेस्टिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि संयंत्र पूरी तरह बनकर तैयार है। इसे 22 या 23 जनवरी को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी इसमें शहरी क्षेत्र के ही कूड़े का निस्तारण होगा। बाद में जरूरत पड़ने पर अन्य निकायों को भी इससे जोड़ा जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, ईओ संतोष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
---
अब सड़क पर कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई
जौनपुर। कूड़ा निस्तारण संयंत्र चालू होने के बाद शहर को स्वच्छ बनाने की रूपरेखा भी तैयार हो गई है। अब सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई भी होगी। ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी नागरिक अपने घर के आसपास लगाए गए कूड़ेदान में भी कूड़ा डालें। मीरपुर और कलीचाबाद में ट्रांसफर स्टेशन भी बनाया जा रहा है। निर्धारित स्थलों से अन्यत्र कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।